नशे को जड़ से खत्म करने के लिए Punjab Police में भरे जाएंगे 10 हजार नए पद : CM Bhagwant Singh Mann

चंडीगढ़ : CM Bhagwant Singh Mann ने आज नशे की बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए Punjab Police में 10 हजार नए पद भरने की घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के अंतिम और निर्णायक चरण पर जंग लड़ रहा है।
नशे को जड़ से खत्म करने के लिए Punjab Police में भरे जाएंगे 10 हजार नए पद : CM Bhagwant Singh Mann

अपनी तरह की पहली ‘एसएचओज मिलनी’ के दौरान शानदार कारगुजारी वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए करवाए गए समारोह में CM Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पुलिस को नशे के खिलाफ हर जायज कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांवों और कस्बों में जाने, लोगों को साथ लेने और इस बुराई पर रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अब पूरे पंजाब में जन लहर बन चुका है, जबकि पुलिस फोर्स को जल्द ही 450 ए.एस.आई. और 3,400 पुलिस जवान मिलेंगे।

इस समारोह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज महाराजा रणजीत सिंह अकादमी, फिल्लौर में डी.जी.पी. से लेकर एसएचओ तक के Punjab Police अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत हमने पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई करने की पूरी खुली छूट दी हुई है। फोर्स को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ हम बिना किसी सिफारिश या पक्षपात के 10,000 नई भर्तियां भी करने जा रहे हैं। आओ संकल्प लें कि जब तक नशे की बुराई को जड़ से नहीं उखाड़ दिया जाता, हम न रुकेंगे और न ही झुकेंगे। हम किसी भी मां या बहन की आंख में आंसू नहीं आने देंगे और नशा मुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे। इंकलाब जिंदाबाद।”

पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक पहल है जिसके माध्यम से मैं, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) के साथ मिलकर आपके कामकाज के हालातों को समझने, आपकी समस्याएं सुनने और आपकी भलाई के लिए कदम उठाने के लिए एसएचओज के साथ सीधा संपर्क कायम कर रहा हूं।”

अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “एसएचओज पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि जमीनी स्तर पर आप ही पुलिस का चेहरा हैं। लोग अपनी फरियादें लेकर आपके पास आते हैं और इंसाफ, सुरक्षा तथा तुरंत कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं।”

Advertisement Space

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पुलिस जवानों के दबाव और चुनौतियों को समझती है और आपकी वाजिब चिंताओं के प्रति हमदर्दी भरा रवैया अपना रही है। लेकिन सहयोग के साथ-साथ, पंजाब के लोग हर पुलिस अधिकारी से पेशेवर दृष्टिकोण, ईमानदारी और जवाबदेही की उम्मीद भी रखते हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जन सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, “लोग पुलिस को जानकारी दे रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं। लेकिन एक बार जब जानकारी आपके तक पहुंच जाती है तो तुरंत और असरदार कार्रवाई करना आपकी जिम्मेदारी है।”

मुख्यमंत्री ने एस.एच.ओज को प्रेरित करते हुए कहा, “हर शिकायत और कार्रवाई को पूरी जानकारी के साथ गंभीरता, पेशेवरियत और बिना किसी डर या पक्षपात से निपटाया जाना चाहिए। पंजाब के लोगों को नशों और अपराध से बचाने के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली की क्षमता को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया, “हम पुलिस फोर्स को मजबूत करने के लिए सी.सी.टी.वी., एंटी-ड्रोन सिस्टम, आधुनिक वाहन और अन्य उच्च दर्जे का बुनियादी ढांचा तथा तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं। आधुनिक पुलिसिंग बहुत जरूरी है क्योंकि नशा तस्करी और संगठित अपराध में शामिल नेटवर्क दिन-ब-दिन ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक होते जा रहे हैं।”

Advertisement Space

Leave a Comment