
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 15 से 18 लोग अब भी लापता हैं।
बताया जा रहा है कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलटने के बाद डूब गया। उस समय क्रूज में करीब 35-40 लोग क्रूज पर सवार थे। शेष लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बरगी डैम मध्य प्रदेश के जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर है।
Advertisement Space
Advertisement Space