मामूली बहस के चलते दामाद ने ससुर और साले को उतारा मौत के घाट

संगरूर :संगरूर में बेटी-दामाद का झगड़ा सुलझाने आए ससुर और साले की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी दामाद गुरविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान लखबीर सिंह व जगसीर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। इसी झगड़े  को सुलझाने   के लिए ससुर लखबीर सिंह अपने बेटे जगसीर के साथ दामाद गुरविंदर सिंह के घर आए थे।

Advertisement Space

इस दौरान उनकी दामाद के साथ बहस होने लग गई। गुस्से में आए गुरविंदर ने अपने ससुर और साले पर गोली चला दी और खुद मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच दिड़बा थाने के तहत आने वाली चौकी कौहरियां के पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Space

Leave a Comment