अमेठी में भयानक हादसा,मैजिक वन की ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह एक मैजिक वन की ट्रक के साथ टक्कर में 8 लोगो की मौत,जबकि दो  गंभीर रूप से घायल हो गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रही एक मैजिक वैन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 2 लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment