जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद Ashwani Aggarwal द्वारा नगरवासियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से डोर स्टेप पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरेक महीने की 3 से 5 तारीख तक अपने कार्यालय में नि:शुल्क आम आदमी सुविधा कैंप आयोजित करवाया जाता है।
कैंप में क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी दस्तावेज एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। कैंप के दौरान वोटर कार्ड, एससी एवं बीसी प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री 10 लाख रुपये सेहत बीमा कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
इस अवसर पर Ashwani Aggarwal ने कहा कि “हम नहीं चाहते कि हमारे वार्ड के लोगों को किसी भी सरकारी सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना पड़े। इसी उद्देश्य से हमारे कार्यालय में हर माह नि:शुल्क आम आदमी सुविधा कैंप लगाया जाता है, ताकि लोगों को सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही आसानी से मिल सकें।”
उन्होंने कहा कि जनसेवा और वार्डवासियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी लोगों की जरूरत के अनुसार ऐसे कैंप निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
