
चंडीगढ़: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ चंडीगढ़ में आज पंजाब के किसानों द्वारा बाइक रैली आयोजित की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में यह रैली मोहाली से शुरू होकर सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान तक पहुंचेगी।
इस दौरान किसान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपेंगे। किसान संगठनों का कहना है कि उनका विरोध भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के साथ-साथ पंजाब की जल एवं भूमि नीतियों को लेकर भी है।
Advertisement Space
वहीं रैली को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट की जानकारी जरूर लें।
Advertisement Space