FSSAI का Dabur India Limited को नोटिस, ‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर रोक

भारत में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने भ्रामक दावों वाले फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री को लेकर डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी को ऐसे उत्पादों की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। रेगुलेटर ने कहा है कि ये दावे न तो स्पष्ट हैं और न ही सत्यापित किए जा सकते हैं।
FSSAI के अनुसार, कंपनी अपने कुछ उत्पादों पर “100% नेचुरल, “100% प्योर”, “100% प्योरिटी गारंटिड”, “100% ऑर्गेनिक” और “100% टेंडर कोकोनट वॉचर” जैसे दावे कर रही थी। एफएसएसआई के मुताबिक ऐसे दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन करते हैं।

Advertisement Space

FSSAI का Dabur India Limited को नोटिस, ‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर रोक

Advertisement Space

Leave a Comment