Aggarwal Welfare Board Punjab की दोआबा जोन बैठक में समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन, मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगी मांगें


Aryan Academy AD

Aggarwal Welfare Board Punjab के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस, जालंधर में दोआबा जोन के सभी नवनियुक्त चेयरमैन एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अग्रवाल समाज के संगठनात्मक विस्तार, समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की कमियों में सुधार तथा पूरे पंजाब में अग्रवाल सभाओं के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Aggarwal Welfare Board Punjab की दोआबा जोन बैठक में समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन, मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगी मांगें

बैठक को संबोधित करते हुए Aggarwal Welfare Board Punjab चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रखे गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि समाज से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं मांगों को पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि उनका उचित समाधान सुनिश्चित हो सके।

Advertisement Space

बैठक के उपरांत अश्वनी अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनों एवं पदाधिकारियों का परना भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज अविनाश सिंगला ने सभी चेयरमैनों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अग्रवाल समाज के हितों की रक्षा और उसके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

बैठक में अग्रवाल भलाई बोर्ड जिला जालंधर के चेयरमैन महेश गर्ग, होशियारपुर विधानसभा चेयरमैन रोहित कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज के प्रधान अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन मुनीश गुप्ता, रविंदर कुमार, अमित गोयल, रविकांत, रजनीश मित्तल, भूषण कुमार, शिव शंभू, राजन गुप्ता, कपूरथला विधानसभा चेयरमैन अरुण अग्रवाल, फगवाड़ा विधानसभा चेयरमैन कैलाश गुप्ता सहित अग्रवाल भलाई बोर्ड के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment