कैशियर हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन से गिरफ्तार

चंडीगढ़ : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर श्री कुमार मेडिकल में कैशियर जानकी दास हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोल्डी ढिल्लों लगातार विदेश में बैठकर पंजाब में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जल्द ही उसे अब भारत लाया जाएगा।

Advertisement Space

बता दें गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों एनआईए की वाटेंड लिस्ट में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपए का ईनाम भी रखा गया था। गोल्डी ढिल्लों को भारत लाने के बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट में ले जाएगी और जानकी दास मर्डर केस में पूछताछ करेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment