
नई दिल्ली: यूएई दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबू-धाबी में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। यूएई एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ।
Advertisement Space
विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।
Advertisement Space