
मुक्तसर: मुक्तसर साहिब के मलोट में एक बेकाबू ट्राला तहसील चौक में बैठे मजदूरों पर चढ़ गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच के करीब मजदूर घायल हो गए।
Advertisement Space
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।
Advertisement Space