जालंधर आईईडी ब्लास्ट मामलाः सुरक्षा एजैंसियों ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर में बीएसएक चौक के पास आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मुख्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।

धमाके के पीछे की साजिश और हर एंगल को खंगालने में पंजाब पुलिस जुटी हुई है। अब आरोपी को विस्फोटक देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पाकिस्तान पंजाब में बैठा आतंकी शहजाद भट्टी है।

Advertisement Space

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आईईडी में अपना सिम कार्ड लगाया था । उसी नंबर पर कॉल कर ब्लास्ट किया गया। आईईडी में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक आरोपी को बॉर्डर इलाके में मौजूद किसी व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment