
जालंधर: जालंधर के सेंट्रल के विधायक अमन अरोड़ा ने अपने सिक्योरिटी वापिस देने का ऐलान किया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जो पुलिस भगवान बालाजी का धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने दे रही , उस पुलिस को मैं अपने साथ नहीं रखना चाहता।
रमन अरोड़ा की पोस्ट के बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कहा की वो हर साल भगवान बालाजी का कार्यक्रम करवाते हैं पर इस बार रंजिश के तहत उनका कार्यक्रम नहीं होने दिया जा रहा।
बता दें जालंधर में 14 मई को साईं दास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले थे। जालंधर पुलिस ने 13 मई की रात को ग्राउंड पहुंचकर डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम रूकवाते हुए कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी।
हालांकि मौके पर विधायक रमन अरोड़ा तो नहीं पहुंचे, लेकिन जालंधर वेस्ट हलके पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी ने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया