गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी जांच एंजेसी की बड़ी कार्यवाही,सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार डॉलर का इनाम


Aryan Academy AD

अमेरिका: गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर वर्ष 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप तय होने के बाद अमेरिका जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में सहायता करने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।

अमेरिकी जांच एजेंसी ने बताया कि 1 जुलाई को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी जिला अदालत ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उस पर रैकेटियरिंग साजिश, रंगदारी के जरिए व्यापार में बाधा पहुंचाने की साजिश और नियंत्रित मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement Space

गोल्डी बराड़ के अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो शहरों के अलावा कनाडा, भारत और मेक्सिको से भी संबंध रहे हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी प्रमुख आरोपी है। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस भी उसे भारत के सबसे वांछित अपराधियों में शामिल कर चुकी हैं ।

 

Advertisement Space

Leave a Comment