युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंजाब में आज होगी मॉक ड्रिल, रात 8 बजे होगा Black Out


Aryan Academy AD

पंजाबः केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर पंजाब में आज युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

इस दौरान रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक राज्य के कई हिस्सों में ब्लैकआउट के साथ सायरन बजाए जाएंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक अभ्यास है । इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसमें सहयोग करना चाहिए।

Advertisement Space

मॉक ड्रिल की शुरूआत एयर रेड वार्निंग सायरन से होगी। करीब 2 मिनट तक हाई और लो पिच के सायरन बजाए जाएंगे, जो खतरे का संकेत होगा। इसके बाद चिन्हित क्षेत्रों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा, जहां लोगों को सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment