जालंधर/सोमनाथ कैंथः बात Jalandhar Cantt की सियासी जंग की। 2027 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों में करीब साढ़े तीन महीने का समय शेष है। राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर और विधानसभा हलकों पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां विपक्ष द्वारा मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को घेरा जा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं और विपक्ष को कड़ी चुनौती दी जा रही है।
अब जबकि पंजाब विधानसभा चुनावों में करीब साढ़े तीन महीने का समय है तो जालंधर कैंट विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी द्वारा राजविंदर थियाड़ा को हटाकर दीपक बाली को हलका इंचार्ज लगाया गया है। दीपक बाली पिछले काफी समय से जालंधर की राजनीति में अपनी पैठ बनाने में लगे हुए हैं। जालंधर विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पहले सुरिंदर सिंह सोढी जोकि 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए थे द्वारा काफी मेहनत की गई। सुरिंदर सिंह सोढी के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा को हलके में जनाधार मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।
राजविंदर कौर द्वारा भी काफी हलके में काफी मेहनत की गई। विकास कार्यों को नई गति दी गई। समय-समय पर विकास कार्यों के उद्घाटन भी किए गए लेकिन अब जबकि विधानसभा चुनावों में करीब साढ़े तीन महीने का समय शेष है तो राजविंदर कौर को हलका इंचार्ज पद से हटाकर दीपक बाली को जिम्मेदारी सौंपी गई।
खैर यह तो आने वाला समय और जनता का मूढ़ बताएगा कि ऊंच किस करवट बैठता है लेकिन दीपक बाली को इस शेष रहते समय में बहुत काम करना होगा और जालंधर कैंट हलके में पब्लिक सेंटीमेंट्स को समझना होगा। जो नेता या पार्टी वर्कर नाराज चल रहे हैं उनकी नाराजगी दूर करनी होगी और यह बदलती राजनीति के कारण चुपचाप बैठ गए हैं उन्हें साथ लेकर चलना है।