Fake Recuitment Alert : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया स्पष्टिकरण

जालंधर/सोमनाथ कैंथ 

सोशल मीडिया पर इन दिनों बड़े वेतन पर सीधी भर्ती संबंधी कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जोकि जाली पाई जा रही हैं।

Advertisement Space

ऐसी ही एक पोस्ट सोशल मीडिय पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से बिना किसी टैस्ट के सीधी भर्ती संबंधी डाली गई थी। 47,600 रुपए महीने वेतन और आवेदन की आखिरी तारीख 24 जून 2025 बताई गई थी।
इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सीनियर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की तरफ से ऐसी किसी भी भर्ती संबंधी घोषणा नहीं की गई और और यह पोस्ट फेक है।
अधिकारियों ने लोगों से जालसाजों से बचने की अपील की है। फेक पोस्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से पुलिस एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment