
जालंधर : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री Harbhajan Singh ETO ने आज स्थानीय MGN College, जालंधर का दौरा किया गया, जहां से उन्होंने साल 1989-1990 में बीएड की थी। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डा. नीलू झांगी और समस्त स्टाफ द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर एम.जी.एन. के स्टाफ से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने बताया कि आज कॉलेज आकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पुरस्कार विजेता सूची में अपना नाम देखकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कॉलेज स्टाफ से बातचीत करते हुए बताया कि MGN College को प्रदेश में विद्या के मंदिर के रूप में देखा जाता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत से छात्रों को पढ़ाया जाए ताकि वह खुशहाल और विकसित प्रदेश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
Harbhajan Singh ETO ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में केरल को पीछे छोड़कर देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में पंजाब स्कूल शिक्षा क्रांति अभियान चलाकर सरकारी स्कूलों का स्वरूप ही बदल दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 118 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों में बस सेवा शुरू की गई है, जिसका छात्रों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर सड़क संपर्क मुहैया कराने के लिए भी कई पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जो प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर MGN College की प्रिंसिपल डा. नीलू झांगी द्वारा कॉलेज द्वारा करवाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।