
जालंधर : जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जिले में ‘Khedan Watan Punjab Diyan 2026’ के अंतर्गत करवाई जा रही ब्लॉक स्तरीय खेलों के आज पहले दिन ब्लॉक लोहियां खास और ब्लॉक महितपुर में करवाई गईं विभिन्न खेलों के नतीजे शानदार रहे।
उन्होंने बताया कि आज ब्लॉक लोहियां में अंडर-14 लड़कियों के खो-खो मुकाबले में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीचेवाल ने पहला, अकाली गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल लोहियां खास ने दूसरा और ग्राम पंचायत मुंडियां शहरीया मुंडी खास की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कियों में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीचेवाल ने पहला, ग्राम पंचायत मुंडी शहरीया, मुंडी खास ने दूसरा और बी.के.सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि ब्लॉक महितपुर में करवाई गईं ब्लॉक स्तरीय खेलों में अंडर-14 लड़के कबड्डी नेशनल स्टाइल में वेट खालसा स्कूल ने पहला, महितपुर क्लब ने दूसरा और उदेपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 वालीबॉल में एकम पब्लिक स्कूल ने पहला, एच.पी.स्कूल ने दूसरा और महितपुर क्लब ने तीसरा स्थान हासिल किया।