
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए border पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। वे अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप लेते थे और निर्देशानुसार उनकी सप्लाई करते थे।
आरोपियों के खिलाफ घरिंडा पुलिस स्टेशन में NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क को खत्म किया जा सके।