
लुधियाना: करीब 6 दिन पहले किडनैप की गई पंजाबी सिंगर का शव नहर से मिला है। सिंगर की पहचान इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) के तौर पर हुई है। आज सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला।
परिजनों के मुताबिक मोगा निवासी सुखविंदर सिंह द्वारा यशइंदर कौर पर जबरन शादी के दबाव में डाला जा रहा था। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर बाद में हत्या कर दी।
Advertisement Space
भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार, यशइंदर 13 मई की शाम घर से ग्रॉसरी लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और उसके साथियों ने गन पॉइंट पर अपहरण कर लिया। फिलहाल पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space