सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड: मुख्य आरोपी UAE से गिरफ्तार

बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा पुलिस द्वारा संयुक्त अरब अमीरात से पंजाब लाया गया है।

अमृतपाल को जनवरी में शारजाह में वीजा से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या जून 2025 में बठिंडा में हुई थी। उसकी लाश आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुई थी।  अमृतपाल हत्या के दिन ही सुबह करीब 9:15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से यूएई फरार हो गया था। पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली, जिसके बाद उसकी लोकेशन का पता चला।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment