राजस्थान में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई,5 की मौत


Aryan Academy AD

राजस्थानः राजस्थान के बालोतरा में  रविवार देर रात बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डंपर से टकराने से 5 लोगों की मौत,जबकि 3 लोग घायल हो गए। इस टक्कर में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27) और भरत (25) को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Space

वहीं गंभीर रूप से घायल किशन, भावेश, बाबू, मुकेश और हेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान किशन (27) और भावेश ने भी दम तोड़ दिया। बालोतरा जिले के कानोड गांव के निवासी सभी युवक जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment