अमेरिका का ईरान पर फिर से हवाई हमला,कुवैत और कतर में बजे मिसाइल हमले के सायरन

इंटरनेशनलः सीजफायर के बीच एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से ईरान पर एयर स्ट्राईक की। वहीं कुवैत, बहरीन और कतर में गुरुवार सुबह मिसाइल हमले के सायरन बजे। फिलहाल इन  अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

कुवैत की सेना ने कहा कि वह ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। बता दें ईरान ने बुधवार को उस पर अमेरिका के हवाई हमलों के जवाब में भी बहरीन और कुवैत पर हमले किए थे।

Advertisement Space

इन हमलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर ईरानी हमलों से यह पता चलता है कि युद्धविराम समाप्त हो गया है। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तनाव के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते कहा है कि महायुद्ध 2.0 शुरू हो गया है । अब तेहरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत का कोई महत्व नहीं रह गया है। ताजा सैन्य हमलों से कुछ समय पहले ही अमरीका ने ईरान को दी अस्थाई प्रतिबंध छूट वापिस ले ली है।   अमरीका-ईरान के बीच ताजा गतिरोध के बीच एक बार फिर वैश्विक बाजार पर संकट और तेल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है

Advertisement Space

Leave a Comment