पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत,15 जिलों में बारिश का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आम जनजीवन भी  प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। किन्नौर में सांगला घाटी को जोड़ने वाला वैली ब्रिज ढह गया, जिससे इलाके का संपर्क टूट गया।

वहीं सिरमौर जिले में लैंडस्लाइड के कारण पांवटा-राजवन-शिलाई-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। प्रदेश में करीब 320 सड़कें और 200 से अधिक बिजली ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हैं। लुधियाना में एसबीएस नगर सिटी सेंटर रोड बारिश के कारण बीच से टूट गई। जालंधर में सुबह से बारिश जारी है, जबकि मोहाली के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।

Advertisement Space

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, कपूरथला, Another, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, बरनाला और संगरूर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment