
जालंधर: पंजाब में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में अस्पताल जा रहे दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में सिमरजीत सिंह (24) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार 5 से 7 हमलावरों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली हैचश्मदीदों के मुताबिक, 11 जून को राहुल उर्फ कालू और उसके साथियों का सिमरजीत सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई थी। घायल सिमरजीत को 12 जून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।
आरोपियों ने युवकों को रोककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से सिमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे युवक राजवीर (23) को भी निशाना बनाया गया, जिसका इलाज जारी है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना प्रभारी राजइंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।