
असम: असम के जोरहाट में रौरिया एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का एएन-32 मालवाहक प्लेन क्रैश हो गया। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन दो हिस्सों में बंट गया। इस हादसे में पायलट सहित 5 जवान शहीद हो गए। दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 परिवहन श्रेणी का था, जिसका उपयोग सैनिकों, रसद सामग्री और सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए किया जाता है
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतर रहा था। दुर्घटना में पायलट के शहीद होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि चालक दल के अन्य सदस्यों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement Space
Advertisement Space