पंजाब में बारिश से तापमान में गिरावट,आज बारिश और तेज आंधी का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले 2 दिनों से जारी बारिश से अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके चलते आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Advertisement Space

मौसम विभाग ने 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है

Advertisement Space

Leave a Comment