लग्जरी कार, साथ में बॉडी गार्ड… ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक गिरफ्तार


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना की वर्दी पहनकर रौब जमाने वाले एक फर्जी ब्रिगेडियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 21 साल है और उसकी पहचान आर्यन वर्मा के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तार सेना और पूर्व सैनिकों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर की गई। आरोपी से फर्जी पहचान पत्र, पिस्टलनुमा हथियार और सेना से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फर्जी ब्रिगेडियर अप्रैल से ही सेना के अधिकारियों की नजर में चढ़ गया था और उसकी खोज की जा रही थी।
फर्जी ब्रिगेडियर की गिरफ्तार के लिए ट्रेप बिछाया गया। एक अधिकारी ने एक समारोह में सिविलयन बनकर फर्जी ब्रिगेडर को मोटिवेशन स्पीच देने के लिए आमंत्रित किया। आर्यन वर्मा शुक्रवार को एकदम ब्रिगेडियर की ड्रेस में स्पीच देने पहुंच गया। साथ में दो बाउंसर भी थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment