लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारों पर कर रहा था काम
नई दिल्ली: भारतीय सुरक्ष एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करवा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर यह कर रहा था।