हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा केदारनाथ धाम,हेलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्प वर्षा


Aryan Academy AD

केदारनाथः केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर पर   पुष्प वर्षा की गई।

Advertisement Space

परंपराओं के अनुसार पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और फिर भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया। सुबह 8 बजे जैसे ही कपाट खोले गए, सबसे पहले भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान केदारनाथ को उनके धाम में विराजमान किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment