
नई दिल्ली: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्विस एयर के विमान में टेकऑफ से ठीक पहले इंजन में अचानक आई खराबी के कारण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार विमान जैसे ही वह रनवे पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा था, तभी उसके एक इंजन से अजीब आवाज आने लगी। कुछ ही पलों में इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।
हालात को भांपते हुए पायलट ने टेकऑफ रोकाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल कर्मी और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
Advertisement Space
इस घटना के दौरान अफरा-तफरी में कम से कम 6 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया
Advertisement Space