
वाशिंगटन स्थित होटल हिल्टन में शनिवार की शाम सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर चल रहा था कि एक युवक ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग कर दी। घटना के समय ट्रंप, उनकी पत्नी मेलेनिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की इस घटना अमरीका जैसे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाई प्रोफाइल डिनर के दौरान घटी इस घटना के दौरान गोली चलाने वाली हमलावर की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जोकि अमरीका के कैलिफोर्निया का रहना वाला है। 2017 में उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोल टॉमस एलन पार्ट टाईम टीचर है। 2014 में उसने नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप में भाग लिया।
अभी तक इस बात पर संशय बरकरार है और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर एलन ने डिनर कार्यक्रम के दौरान गोली क्यों चलाई। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी अकेला है जिसने यह खौफनाक कदम उठाया। ट्रंप ने आरोपी को बीमार व्यक्ति बताया है।