चंडीगढ़ DC आफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित डीसी आफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी पुलिस कंट्रोल रूम को मिली है।
धमकी में  कहा गया है कि डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। डीसी आफिस और यूनिवर्सिटी की सुरक्षा एजैंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है।
Advertisement Space

Leave a Comment