रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश का भंडाफोड़,4 गिरफ्तार; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद


Aryan Academy AD

पटियाला: सोमवार देर रात शंभू सीमा के पास रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश का पटियाला पुलिस भंडाफोड़ करते हुए 4 को गिरफ्तार किया है। पड़े गए आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी  के इशारे पर बॉर्डर पार चल रहे एक टेरर मॉड्यूल हिस्सा थे। पुलिस ने आरोपियों से जंगी हथियार, विस्फोटक और मॉडर्न टेक्निकल डिवाइस बरामद किए हैं।

डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा (मुख्य लीडर), कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी के रूप में हुई है।

वह मलेशिया और पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे।आरोपियों ने कबूल किया है कि 27 अप्रैल की रात शंभू-अंबाला रेलवे लाइन पर हुए धमाके के पीछे उनका हाथ था, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा था।

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment