
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजकल अफवाहों का बाजार गर्म है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों के टूटने की चर्चाएं केवल भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। फ्लोर टेस्ट में 94 में से 88 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया। वहीं 4 विधायक गैरहाजिर रहे, जबकि 2 विधायक लालजीत सिंह भुल्लर और हरमीत सिंह पठानमाजरा जेल में बंद हैं।
Advertisement Space
Advertisement Space