
इंटरनेशनल: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलमार्ग में बने गतिरोध को दूर करने के लिए ईरान ने अमेरिका को बातचीत का नया शांति वार्ता प्रस्ताव भेजा है,जिसे फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाकार दिया है। वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने पर अड़े हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि बातचीत जारी है, लेकिन ईरानी नेतृत्व में एकजुटता की कमी है और उनकी मांगें अस्पष्ट हैं।
बता दें ईरान ने नया प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हॉर्मिज में समुद्री यातायात को सामान्य करना है। इस जलमार्ग के बंद होने से ईरान को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Advertisement Space
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका आक्रामक रवैया छोड़ता है, तो ईरान कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है।
Advertisement Space