चीन के लियुयांग शहर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,21 की मौत


Aryan Academy AD

चीनः चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 21 लोगों की मौत,जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है धमाका सोमवार शाम करीब 4:40 बजे हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी की एक वर्कशॉप में हुआ। विस्फोट के बाद आसमान में सफेद धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय प्रशासन और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की ।

इस घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को जल्द खोजा जाए।  सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार  मौके पर करीब 500 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। 

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment