पहाड़ी इलाकों में बारिश से पंजाब के तापमान में गिरावट,10 मई तक मौसम रहेगा शुष्क


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने 8 से 10 मई तक पंजाब के मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर पंजाब के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Advertisement Space

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण कई इलाकों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment