
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के 96 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल के जिलों में देखने को मिला। तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही।
Advertisement Space
वहीं खराब मौसम के कारण मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। सबसे ज्यादा मौतें भदोही में दर्ज की गईं, जहां 18 लोगों की जान गई। इसके अलावा प्रयागराज में 17, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4 लोगों की मौत, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में 2-2 लोगों, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।
Advertisement Space