केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की 3 रुपए की बढ़ोतरी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में तनाव के बीच केंद्र सरकार ने  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली में अब पेट्रोल 94.77 रुपए की जगह 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 87.67 से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

Advertisement Space

इसके चलते केंद्र सरकार को कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय जनता से पेट्रोल- डीजल के कम उपयोग की अपील की थी। उन्होंने में खुद अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment