होशियारपुर में 90 फीट बोरवेल में गिरा मासूम, प्रशासन रेस्क्यू में जुटा


Aryan Academy AD

होशियारपुर: होशियारपुर के गांव भेखोवाल में 3 साल का मासूम शुक्रवार को खेलते-खेलते बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। बच्चे की पहचान 3 साल के वंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बाहर खेतों में खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 90 फीट गहरे बोरवेल के पास बने गहरे गड्ढे में जा गिरा।

घटना का पता चलते ही परिवार और गांव वालों ने बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Advertisement Space

प्रशासन ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 4 जेसीबी मशीनों को लगाया है। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और अन्य राहत दल भी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया है।

राहत की बात यह है कि बच्चा अभी  ठीक है। अंदर से उसकी हलचल महसूस हो रही है। कैमरे की मदद से भी बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment