बारिश से पंजाब का मौसम हुआ सुहावना,17 जून तक बारिश का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ गुरुवार को हुई बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

गुरुवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस अबोहर में रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement Space

चंडीगढ़ मौसम विभाग  ने 17 जून तक पंजाब में मौसम इसी तरह बना रहेगा। साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment