RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा


Aryan Academy AD

कानपुर: कानपुर से दिल्ली जा रहे  आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर गुरुवार शाम को पथराव हुआ। पत्थर सीधे उसी बोगी पर लगा, जिसमें वह बैठे थे।

पथराव के चलते खिड़की का शीशा टूट गया। बताया जा रहा अहै भागवत एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर फेंका गया।

Advertisement Space

सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी नहीं रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए।

Advertisement Space

Leave a Comment