
मौसम विभाग ने जालंधर के साथ लगते कई जिलों में तेज हवाओं, भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। विभग ने उन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से चल रही लू और पंजाब के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने के बाद मौसम ने करवट ली है।
पंजाब के बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और संगरूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज हवाएं पेड़ उखाड़ सकती हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है।
Advertisement Space