अमृतसर में दुबई से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद,


Aryan Academy AD

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

अमृतसर में दुबई से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद,

Advertisement Space

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहने वाले एक तस्कर से जुड़े थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की सप्लाई में मदद कर रहा था। उसके निर्देशों पर अमल करते हुए आरोपी तय जगहों से खेप लेते थे और फिर उसे पंजाब भर में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाते थे।

अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान की जा सके, सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके, पैसों के लेन-देन की जांच की जा सके और हवाला कनेक्शन का पता लगाया जा सके।
बरामद की गई 30.045 किलोग्राम हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ ले अधिक होने का अनुमान है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तार हो सकती है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी और किसी भी स्तर पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment