अमरीका ने फिर किए ईरान पर हमले, जवाब में ईरान ने कुवैल और बहरीन में अमरीकी ठिकानों को बनाया निशाना

अमरीका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने लगा है। सीजफायर के बावजूद एक बार फिर अमरीका ने बुधवार की रात ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। वहीं इसके जवाब में ईरान ने कुवैल और बहरीन में कई अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।
ईरान में हमलों को लेकर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते में देरी बताया है तथा यह भी कहा है कि अमरीका दबाव बनाए रखेगा। ट्रंप ने ईरान के चेतावनी देते हुए कहा कि अमरीका उन्हें फिर कड़ी टक्कर देगा। साथ ही ट्रंप ने तेहरान से संघर्ष समाप्त करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया है।
वहीं ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज कर दिया।
ईरानी मीडिया ने अपनी रिपोर्टों में कहा कि बंदर अब्बास बंदरगाह शहर, दक्षिण ईरान के सिरिक शहर, अल्बोर्ज प्रांत में कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई।
ईरान पर हुए इस बड़े हमले के बाद अमरीकी सेंट्रल कमांड ने पहला बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान की अनुचि आक्रामकता के जवाब में यह एक संतुलित प्रतिक्रिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment