
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय परमिंदर और 19 वर्षीय निधी के रूप में हुई है, जोकि जालंधर के रामामंडी एरिया के रहने वाले हैं। घायलों में एक 8 साल की बच्ची भी है।
Advertisement Space
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परमिंदर परिवार के साथ हिमाचल घूमने के लिए कार में गए थे और कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में गाड़ी उनकी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग कपूरथला से मनाली आए थे। वह लोग मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे।
Advertisement Space