बारिश के बाद पंजाब में फिर बड़ी गर्मी,तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी से लोग गर्मी से बेहाल हो गए है।  पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement Space

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा और वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी कमजोर बना रहेगा। इसके चलते अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। वहीं 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment