1 लाख की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में तैनात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया है। शिकायतकर्ता के परिवार ने आरोपी पर झूठे मामले में फंसाने और संपत्ति जब्त कराने की धमकी देकर अब तक 6.5 लाख  वसूलने का आरोप लगाया है।

उक्त कार्रवाई गोराया थाना क्षेत्र के गांव गोहावर निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई। महिला ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। शिकायत के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह इसी केस का डर दिखाकर पूरे परिवार को धमका रहा था कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामले में नामजद कर देगा और उनकी संपत्ति जब्त करवा देगा।

Advertisement Space

आरोपी पुलिस अधिकारी पहले ही 6.5 लाख  वसूल चुका था, लेकिन इसके बाद भी 1 लाख  की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की जांच के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी सब-इंस्पेक्टर को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसका एक कांस्टेबल साथी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment